कक्षा 10 हिन्दी के 20 महत्वपूर्ण MCQ | बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए महत्वपूर्ण
यदि आप कक्षा 10 के विद्यार्थी हैं और बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे हैं। तो ये 20 हिंदी के MCQ आप के लिए बहुत ही उपयोगी है।
आप की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आज की इस पोस्ट में मैं पिछले 5 वर्षों (2022-2026) में पूछे गए हिंदी के 20 सबसे महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित लेकर आया हूँ।
ये सभी प्रश्न पिछली परीक्षाओं के ओरिजिनल पेपर से लिए गए हैं, इसलिए आने वाली परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
इस पोस्ट की जानकारी -
कुल प्रश्न - 20
विषय - सामान्य हिंदी / हिंदी व्याकरण
स्रोत - पिछले वर्षों के पेपर्स
उपयोगी - कक्षा 10 हिंदी बोर्ड परीक्षा के लिए
पिछले वर्षों में पूछे गए/दोहराए गए 20 महत्वपूर्ण MCQ एवं उनके उत्तर
1. ‘मित्रता’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) राजेन्द्र प्रसाद
(D) भगवतशरण उपाध्याय
उत्तर: (B) रामचन्द्र शुक्ल
2. ‘ममता’ कहानी के लेखक कौन हैं?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) प्रेमचंद
(D) राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर: (A) जयशंकर प्रसाद
3. ‘भारतीय संस्कृति’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(A) रामचन्द्र शुक्ल
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(D) भगवतशरण उपाध्याय
उत्तर: (C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
4. ‘अजन्ता’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(A) भगवतशरण उपाध्याय
(B) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
(C) जयप्रकाश भारती
(D) रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर: (A) भगवतशरण उपाध्याय
5. ‘पद’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) रसखान
(D) बिहारी
उत्तर: (B) सूरदास
6. ‘धनुष-भंग’ किस काण्ड से लिया गया है?
(A) अयोध्याकाण्ड
(B) बालकाण्ड
(C) सुन्दरकाण्ड
(D) लंकाकाण्ड
उत्तर: (B) बालकाण्ड
7. ‘वन-पथ पर’ कविता किस छन्द में लिखी गई है?
(A) दोहा
(B) चौपाई
(C) रोला
(D) सोरठा
उत्तर: (C) रोला
8. ‘पुष्प की अभिलाषा’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) माखनलाल चतुर्वेदी
(B) मैथिलीशरण गुप्त
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर: (A) माखनलाल चतुर्वेदी
9. ‘स्वदेश प्रेम’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) सुभद्रा कुमारी चौहान
(B) रामनरेश त्रिपाठी
(C) माखनलाल चतुर्वेदी
(D) महादेवी वर्मा
उत्तर: (B) रामनरेश त्रिपाठी
10. ‘भारतमाता का मंदिर यह’ कविता के रचनाकार कौन हैं?
(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) तुलसीदास
(D) रसखान
उत्तर: (A) मैथिलीशरण गुप्त
11. ‘हिमालय से’ कविता की रचनाकार कौन हैं?
(A) तुलसीदास
(B) सुभद्रा कुमारी चौहान
(C) महादेवी वर्मा
(D) सरोजिनी नायडू
उत्तर: (C) महादेवी वर्मा
12. ‘चींटी’ कविता के रचनाकार कौन हैं?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) मैथिलीशरण गुप्त
(C) माखनलाल चतुर्वेदी
(D) रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर: (A) सुमित्रानंदन पंत
13. ‘झाँसी की रानी की समाधि पर’ कविता की रचनाकार कौन हैं?
(A) महादेवी वर्मा
(B) सुभद्रा कुमारी चौहान
(C) सरोजिनी नायडू
(D) मीरा
उत्तर: (B) सुभद्रा कुमारी चौहान
14. हास्य रस का स्थायी भाव क्या है?
(A) शोक
(B) उत्साह
(C) हास
(D) रति
उत्तर: (C) हास
15. करुण रस का स्थायी भाव क्या है?
(A) शोक
(B) हास
(C) क्रोध
(D) उत्साह
उत्तर: (A) शोक
16. जिस अलंकार में उपमेय की समानता उपमान से की जाती है, वह कौन-सा अलंकार है?
(A) रूपक
(B) उपमा
(C) उत्प्रेक्षा
(D) अनुप्रास
उत्तर: (B) उपमा
17. ‘शुक्ल युग’ हिन्दी साहित्य के किस काल के अंतर्गत आता है?
(A) आदिकाल
(B) भक्तिकाल
(C) आधुनिककाल
(D) रीतिकाल
उत्तर: (C) आधुनिककाल
18. ‘रीतिकाल’ में किस काव्य की प्रधानता रही?
(A) वीर काव्य
(B) श्रृंगार काव्य
(C) भक्तिकाव्य
(D) प्रगतिवादी काव्य
उत्तर: (B) श्रृंगार काव्य
19. ‘जो पढ़ने योग्य हो’ के लिए एक शब्द क्या होगा?
(A) दर्शनीय
(B) पठनीय
(C) श्रवणीय
(D) स्मरणीय
उत्तर: (B) पठनीय
20. ‘पानी में चंदा और चाँद पर आदमी’ के लेखक कौन हैं?
(A) जयप्रकाश भारती
(B) रामधारी सिंह दिनकर
(C) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
(D) राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर: (A) जयप्रकाश भारती
यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप हमारे इस ब्लॉग NCERT Books Study Point को फॉलो करें।
निष्कर्ष:
हम आशा करते हैं कि यह 20 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न आप अच्छे से तैयार कर लिए होंगे और ये सभी प्रश्न आप के बोर्ड परीक्षा में बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।
यह पोस्ट UP Board, CBSE Board तथा अन्य सभी बोर्ड जो NCERT पैटर्न को फॉलो करते हैं उनके लिए बहुत ही उपयोगी है।
